फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहीद गुरसेव के परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपये सहायता राशि का चेक

विज्ञापन
गांव फतेहपुरी निवासी शहीद गुरसेव के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि का चैक सौंपते अधिकारीगण।
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना। नूंह में दंगों के दौरान 31 जुलाई को शहीद हुए गांव फतेहपुरी निवासी होमगार्ड गुरसेव के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से मुआवजा राशि दी गई है। महा आदेशक गृह रक्षी एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा देशराज सिंह की अध्यक्षता में शहीद स्वयंसेवक गुरसेव के परिवार को 50 लाख रुपये सहायता राशि के चेक दिए गए।
विज्ञापन

गृह रक्षी विभाग के जिला आदेशक रघबीर सिंह ने बताया कि गृह विभाग में पंजीकृत स्वयंसेवकों को दुर्घटना या शहीद होने पर पहले 15 लाख रुपये क्लेम देने का प्रावधान था, जिसे महा आदेशक गृह रक्षी एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा हरियाणा देशराज सिंह ने एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों से मिलकर 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करवा दिया। शहीद गुरसेव की पत्नी गुरपिंद्र कौर को 30 लाख रुपये, माता सुखपाल कौर को 10 लाख रुपये व पिता सैंसीराम को 10 लाख रुपये के चेक बैंक के नोडल अधिकारी आशीश हांडा, जिला आदेशक रघबीर सिंह, राज्य मुख्यालय अधीक्षक संदीप पाल सिंह, रीडर महा आदेशक सुरज सोलंकी, हवलदार प्रशिक्षक शमशेर खान, हवलदार प्रशिक्षक कॉलआउट धर्मवीर, हवलदार लिपिक कॉलआउट मुकेश शर्मा व सरपंच गुरसेवक सिंह की उपस्थिति में सौंपे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें