फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चौपाल बनी अंग्रेजी सीखने व सपनों को उड़ान देने का केंद्र

Sun, 17 May 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव भीमेवाला में समाजवादी साधना मिशन के तहत शुरू की गई कक्षा में विद्यार्थियों को अंग्रेजी विष
विज्ञापन
समैन। भीमेवाला गांव में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बनाने के लिए समाजवादी साधना मिशन की पहल ने उम्मीद जगाई है। रविदास चौपाल में एक जनवरी 2026 को शुरू की गई कक्षा में 35 बच्चे नियमित रूप से अंग्रेजी भाषा सीख रहे हैं। इसमें तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी आते हैं।
विज्ञापन


संस्था के सदस्य बलवान सिंह नैन ने बताया कि इन कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी भाषा में सक्षम बनाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। अंग्रेजी में दक्षता पाने के साथ बच्चों की सोच भी व्यापक हो रही है। भविष्य में उनकी सरकारी नौकरियों की तैयारी भी सुनिश्चित की जाएगी जिससे उनके जीवन में नए अवसर खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अध्यापिका अंजू ने कहा कि बच्चों में सीखने की लगन देखकर उन्हें बेहद खुशी होती है। छोटे-छोटे प्रयास बच्चों के बड़े सपनों की नींव बन रहे हैं। उनका यह मुख्य उद्देश्य है कि गांव के विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा में सक्षम बने ताकि भविष्य में उन्हें इसका फायदा मिल सके। विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय के बाद दोपहर डेढ़ से शाम 5 बजे तक कक्षाएं लगाई जाती है। जहां अध्यापिका अंजू विद्यार्थियों को स्कूल के होमवर्क पूरा करवाने के साथ अंग्रेजी भाषा की कोचिंग देती हैं।
विज्ञापन




सेवानिवृत्ति के बाद गांव के शिक्षा के स्तर में सुधार लाने में जुटे बलवान

बलवान सिंह नैन लगभग डेढ़ माह पहले 31 मार्च को ग्राम सचिव के पद से सेवानिवृत हुए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद से वे गांव में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल में अपने खर्चे पर एक प्राइमरी अध्यापक भी नियुक्त किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें