फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मौसम में परिवर्तन, एसी और कूलर की हवा बिगाड़ रही सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम परिवर्तन के चलते अब बीमारियों ने लोगों को घेरना आरंभ कर दिया है। खांसी व जुकाम के अलावा लोग बुखार से पीड़ित होने लगे हैं। निजी व सरकारी अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोग इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। एसी कूलर की हवा व जंक फूड बीमारी का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

अक्तूबर के शुरूआत में दिन में जहां गर्मी और रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन रात के तापमान में अंतर होने से लोगों को बीमारियां भी घेरने लगी हैं। फतेहाबाद में लोग खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रस्त होने लगे हैं। जिससे सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में पहले जो ओपीडी 300 स 400 तक थी, वह बढ़कर अब 600 हो गई है। लोग प्रतिदिन खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत के साथ अस्पतालों में आ रहे हैं। डेंगू के बाद वायरल बुखार का भी असर अधिक होने लगा है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार होने लगी है। फतेहाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान जहां 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।

चिकित्सकों के अनुसार, मौसम परिवर्तन के बाद भी लोग एसी व कूलर की हवा ले रहे हैं, साथ ही जंक फूड का इस्तेमाल अधिक हो रहा है। इससे गले में खराश, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। 60 से 70 फीसदी मरीज बुखार के आ रहे हैं और उनके शरीर में कमजोरी भी आ रही है।
विज्ञापन


कोट
मौसम परिवर्तन के दौरान अक्सर खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायतें आती हैं। लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें और अगर बुखार या खांसी जुकाम होता है तो चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें। एसी व कूलर के नीचे कम ही सोएं। फ्रिज का पानी भी न पीएं।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष टुटेजा, मेडिकल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें