फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में पिछले पांच दिनों से मौसम में परिवर्तन, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में छाए बादल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले पांच दिनों से मौसम में आए परिवर्तन के चलते मंगलवार को दिनभर बादलवाही रही। इससे धूप कम खिली। अलसुबह हल्की धुंध छाई। वहीं सुबह 9 बजे के बाद 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीतलहर इसके असर से जिले के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


इसके बाद जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। तापमान में आई गिरावट से लोगों को फिर से ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम के परिवर्तनशील रहने के चलते जिले के किसान बेसब्री से बारिश के होने का इंतजार कर रहे हैं। जिले के किसान भजनलाल, पालाराम मोमन, हीरालाल और मेवासिंह आदि ने बताया कि इन दिनों अगर बारिश होती है। मौसम में नमी की मात्रा बढ़ेगी जिससे फसलों का पकाव अच्छा होगा और बेहतर उत्पादन होने की संभावना बढ़ेगी। जिले में इस रबी फसल के सीजन में दो बार बारिश हुई है। वहीं अब और बारिश होती है तो यह फसलों के संजीवनी का काम करेगी।


-जिले में बुधवार तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। ऐसे में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से क्षेत्र के मौसम में बदलाव है। एक और पश्चिमी विक्षोभ तथा अरबसागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना बन रही है। - डॉ. मदनलाल खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें