फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर शपथ लेती हुई छात्राएं
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रिय हो गया है। डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी की ओर सेे गीला व सूखा अलग-अलग कचरा न लेने पर नगर परिषद प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जरिये स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं अगर एजेंसी की दोबारा लापरवाही मिलती है तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।
शहर के 27 वार्डों में एजेंसी की ओर से डोर टू डोर कचरे का उठान किया जा रहा है। नगर परिषद ने एजेंसी को 1860 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दे रखा है। इन वार्डों में निरीक्षण के लिए अधिकारी फील्ड में उतारे गए थे। ये अधिकारी लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग करने के लिए जागरूक करेंगे। इसके तहत शहर को सात जोन में बांटा गया है।
स्कूल में किया गया जागरूक :
नगर परिषद प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू किए है। मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा उन्हें बताया गया कि वह अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, रोहताश कुमार व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तय किए गए अंक
कुल अंक -12500
फेज एक औ दो में अंक - 1000
फेज तीन व चार में अंक - 9000
ओडीएफ, प्लस व वाटर प्लस-1200
गार्बेज फ्री सिटी - 1300