सरकारी नौकरी लगने के बाद भाजपा नेता सुभाष बराला का आभार जताते पूर्व नगर परिषद चेयरमैन कुलदीप सि
टोहाना (फतेहाबाद)। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह ने ग्रुप सी की परीक्षा को पास कर लाइनमैन पद पर नौकरी को ज्वाइन किया है। कुलदीप सिंह ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व चेयरमैन सुभाष बराला का आभार व्यक्त किया है। पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह ने बताया कि करीबन 8 साल पहले वे परिवार के साथ सब्जी की रेहड़ी लगाने का कार्य करते थे तो वर्ष 2016 में चुनाव की तैयारी की थी। वर्ष 2016 में वे वार्ड एक से पार्षद का चुनाव जीत गए और सुभाष बराला के आशीर्वाद से नगर परिषद के चेयरमैन बन गए।
कार्यकाल पूरा होने के बाद की नौकरी की तैयारी
कुलदीप सिंह ने बताया कि चेयरमैन पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की जिसके बाद वे लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई की। अब ग्रुप सी में परीक्षा पास करने के बाद बिजली विभाग में लाइनमैन के तौर पर ज्वाइन किया है जिसके लिए बिना खर्ची बिना पर्ची की सरकार का आभार करते है। सरकार ने ईमानदारी से नौकरी प्रकिया को पूरा किया। कुलदीप ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 को उसने यह परीक्षा दी थी जिसका कुछ दिन पहले परिणाम आया ओर वे नौकरी लग गए।