फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा आयोजित की जा रही सीईटी की तैयारियों बारे ड्यूटी मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की और बिंदुवार समीक्षा की। उनके साथ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।
उपायुक्त मनदीप कौर ने निर्देश दिए कि ओएमआर शीट और प्रश्न-पत्र के बॉक्स उनके कोड के अनुसार एक ही स्थान पर रखे जाएं। एक कोड के बॉक्स अलग-अलग जगह पर नहीं होने चाहिए। ट्रेजरी से लेकर परीक्षा केंद्र तक हर जगह बॉक्स रखने, खोलने की सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की जाए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सुभाष चंद्र ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे आयोग की एजेंसी द्वारा लगवाए जाएंगे।
परीक्षार्थियों की जांच व बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए केंद्र के मुख्य द्वार पर ही टीम तैनात रहेगी। इस बार ऐसी व्यवस्था की गई है कि अभ्यर्थियों को हाजिरी लगवाने के लिए अधिक समय तक नहीं खड़ा होना पड़ेगा। परीक्षार्थी अपनी ओएमआर शीट में रोल नंबर, जन्म तिथि की जानकारी अवश्य भरें।