फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मतदान केंद्र में सरपंच के साथ गाली-गलौज करने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव एमपी रोही में मतदान केंद्र में मोबाइल को लेकर सरपंच के साथ विवाद हो गया। सरपंच ने दो लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज करने के आरोप लगाए है। मामले में सदर पुलिस ने सरपंच रामेश्वरदास की शिकायत पर आरोपी किरपाराम और कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में रामेश्वरदास ने बताया कि वह गांव एमपी रोही का मौजूदा सरपंच है। शनिवार को गांव के स्कूल में लोकसभा चुनाव हो रहे थे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में पहुंचा तो गांव के किरपाराम और कुलदीप सिंह व दो अन्य लोग पास आए। आरोपियों ने आते ही कहा कि मोबाइल अंदर क्यों लेकर जा रहे हो और जोर-जोर से बोलने लग गए। इस बाद उसने कहा कि पोलिंग बूथ के अंदर जाऊंगा तो मोबाइल बाहर छोड़कर जाउंगा। इसके बाद आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दी। आरोप है कि आरोपी पंचायत चुनाव से रंजिश रखते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें