फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की छत से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में डीएसपी, सब इंस्पेक्टर समेत तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
शहर थाना में डीएसपी समेत, सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर दर्ज मामले की रिपोर्ट। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से आरोपी द्वारा 5 फरवरी को कूदकर आत्महत्या करने के मामले में शहर थाना में कोर्ट के आदेश पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में डीएसपी दलजीत सिंह, एसआई सर्वजीत सिंह व हेड कांस्टेबल संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार व प्रताड़ना के कारण आरोपी सुधीर ने कोर्ट परिसर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

मामले को लेकर मृतक के परिवार ने मानवाधिकार आयोग व पुलिस विभाग के आला अफसरों को शिकायत भेजी थी। चूंकि आत्महत्या का मामला कोर्ट परिसर के अंदर का था, इसलिए मामले की न्यायिक जांच भी शुरू हो गई थी। अब न्यायिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। तीनों अधिकारियों पर मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। सिटी थाना फतेहाबाद में 437 नंबर मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि कोई अधिकारी इसको लेकर कोई टिप्पणी करने का तैयार नहीं है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
मामले के मुताबिक चार फरवरी को पुलिस ने छात्रा को भगाने के आरोप में आरोपी सुधीर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पांच फरवरी को शहर पुलिस टीम उसे कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर गई थी। फिंगर प्रिंट लगवाने की कार्यवाही के दौरान आरोपी मौका पाकर भागा और पुलिस के सामने ही कोर्ट की दूसरी मंजिल से कूद गया। गंभीर रूप से घायल को पुलिस नागरिक अस्पताल लेकर आई थी। गंभीर हालत को देखते हुए घायल को अग्रोहा मेडिकल में रेफर किया गया। यहां पर उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में एक पुलिसकर्मी हुआ था सस्पेंड
कोर्ट की दूसरी मंजिल से युवक के कूदने के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग ने एक पुलिसकर्मी सुरेंद्र को सस्पेंड किया था। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच शुरू हुई थी।
गिरफ्तारी के बाद युवक के खिलाफ जोड़ी गई थी धाराएं
रतिया खंड के एक गांव से 17 साल की लड़की फतेहाबाद के एक स्कूल में आने के बाद लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने 28 जनवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। शहर फतेहाबाद पुलिस ने 4 फरवरी देर शाम को आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत धाराएं भी जोड़ी थी। गिरफ्तारी के बाद पांच फरवरी को दोपहर के समय पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें