फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निजी बस पर पथराव व तेजधार हथियारों से हमले के मामले में 10 आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 08 Jul 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अयाल्की के पास फतेहाबाद से रतिया-टोहाना जा रही निजी बस पर पथराव व तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में सदर पुलिस ने परिचालक गांव कुलां निवासी सुरेंद्र कुमार के बयान पर 10 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना रविवार दोपहर की है और हमले में चालक कुलदीप, परिचालक सुरेंद्र के अलावा यात्री गांव अहरवां निवासी समन व बोबी को सिर में ईंट लगने से चोटें आई हैं। घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में परिचालक सुरेंद्र ने बताया कि उनकी निजी बस फतेहाबाद से रतिया-टोहाना रूट पर चलती है। रविवार दोपहर करीब पौने 12 बजे बस नए बस स्टैंड फतेहाबाद से रतिया के लिए रवाना हुई। बस को चालक गांव ठरवी निवासी कुलदीप चला रहा था। जब बस पुराने बस अड्डा पहुंची तो दो युवक बस में चढ़ गए। युवकों ने गांव अयाल्की के लिए टिकट ली। बाईपास के पास बस पहुंची तो वे शोर मचाने लगे कि फोन गिर गया है जिस पर बस रुकवा दी। बस कुछ ही दूरी पर पहुंची तो दोनों युवकों ने फिर से शोर करने लगे। बस रोककर युवकों को शोर न मचाने के लिए कहा गया, युवकों ने कहा कि उनका मोबाइल गिर गया है। युवकों को कहा कि एक युवक नीचे उतर जाए और मोबाइल लेकर दूसरी बस में आ जाना। आरोप है कि जब बस अयाल्की पहुंची तो दोनों युवक पिछली खिड़की से उतरकर आगे आ गए। इस दौरान 7-8 अन्य युवक भी ईंटे, लोहे के कड़े आदि लेकर बस में आ गए और हाथापाई शुरू कर दी। युवकों ने बस पर ईंट व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिससे बस में बैठे गांव अहरवां निवासी समन व बोबी को चोट लगी। बीच-बचाव करने पर चालक कुलदीप को भी चोटें पहुंचाई। जान बचाने के लिए बस को रतिया की तरफ दौड़ा लिया। इस दौरान युवक बस से उतर गए और चलती बस पर पथराव किया। जिससे गाड़ी का आगे का शीशा भी टूट गया। बस को लेकर अस्पताल में पहुंचे। घायलों को अस्पतालों में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रहलाद राय, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें