रतिया। गांव बलियाला के पास घग्गर नदी के पानी में दंपती द्वारा छलांग लगाने के मामले में रतिया पुलिस ने दंपती के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को गांव बलियाला के पास ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी में बह कर जा रहे पति पत्नी को बाहर निकाला था और उन्हें रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था।
दो महीने पहले ही लव मैरिज करने वाले गांव मिराना निवासी गुरसेवक निवासी व उसकी पत्नी प्रीत ने आरोप लगाया था कि वह परिजनों और ग्रामीणों से परेशान होकर यह कदम उठाया था। गांव का सरपंच व ग्रामीण उनकी झूठी शिकायतें कर रहे हैं। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पति पत्नी द्वारा आत्महत्या के प्रयास किए जाने के दिए बयानों के आधार पर दंपती के खिलाफ 309 के तहत केस दर्ज कर लिया है।