फतेहाबाद। जिले में बाढ़ के पानी में बहकर सांप ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की तरफ आ रहे हैं। ढाणियों में बाढ़ से बचाव का प्रबंध करके रह रहे लोगों को अब इन जहरीले सांपों से भी बचाव कर पड़ रहा है। चारों तरफ पानी होने के कारण जमीन के अंदर रहने वाले जीव सांप, चूहों के अलावा बड़ी संख्या में मेंढक भी ढाणियों में खुद को सुरक्षित मानकर शरण ले रहे हैं। रविवार को फतेहाबाद शहर में हाईवे पर बनाए गए बांध के पास भी चार सांप देखने को मिले। इन्हें भट्टू कलां के स्नेक कैचर पवन कुमार ने रेस्क्यू किया। इनमें तीन रेड स्नैक और एक भारतीय कोबरा शामिल था। पवन कुमार ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि सांप के काटने पर जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी अस्पताल पहुंचना चाहिए। सांप के काटने पर घबराना नहीं चाहिए, उसे खुद को नौ बार सांप काट चुके हैं। सांप के काटने पर ज्यादातर लोग डर के कारण दिल को दौरा पड़ने से मर जाते हैं।