हादसें में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
कुलां। शनिवार दोपहर गांव कुलां के पास टोहाना रोड पर सड़क हादसे में जश्नजोत (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई रणपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गांव मंघेड़ा के रहने वाले हैं और किसी कार्य से टोहाना जा रहे थे।
हादसा उस समय हुआ जब एक वाहन को साइड देने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कुलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंचीं और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के स्वजन भी टोहाना अस्पताल में पहुंचे। किशोर की मृत्यु का पता चलते ही गांव में मातम पसर गया।