फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में नहरी विभाग ने छह दुकानों को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
टोहाना में दुकानों को ढहाने के बाद सामान निकालते दुकानदार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। चंडीगढ़ रोड पर दो नहरों के बीच बनी छह दुकानों पर वीरवार को नहरी विभाग ने बुलडोजर चला दिया। छह दुकानों के साथ ही पीछे बने सीनियर सिटीजन परिषद कार्यालय को भी ढहा दिया गया। नहरी विभाग की इस कार्रवाई से पहले दुकानदार अधिकारियों के सामने गुहार लगाते रहे कि उनके रोजगार को न छीना जाए, लेकिन अधिकारियों ने दुकानदारों की एक नहीं सुनी। जब दुकानदारों ने दुकान खाली नहीं की तो नहरी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी खुद ही दुकानों को खाली करने लगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नहरी विभाग की तरफ से की जा रही है। ये दुकानें अवैध रूप से बनी हुई है।
विज्ञापन

-------
हर महीने नगर परिषद को 1600 रुपये किराया दे रहे
गिराई गई दुकानों में 29 साल से चाय व कन्फेक्शनरी की दुकान चला रहे सुरजीत सिंह ने बताया कि वह 29 साल से नगर परिषद को दुकान का किराया दे रहा है। नगर परिषद प्रशासन ने कभी भी दुकान खाली करने को नहीं कहा। मगर पिछले दो साल से उनके पास नहरी विभाग के नोटिस आने शुरू हुए। इसके बाद उन्होंने कोर्ट से स्टे ले लिया। इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट का फैसला आना था, लेकिन नहरी विभाग के अधिकारियों ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। सुरजीत सिंह के अनुसार वह हर महीना नगर परिषद को 1600 से रुपये किराया देते है, जिसमें 300 रुपये जीएसटी शामिल है। इन दुकानों में बलवीर सिंह, हरदयाल शर्मा, संदीप कुमार व राज सिंह भी किराया देकर अपना-अपना रोजगार चला रहे थे।
सीनियर सिटीजन परिषद का कार्यालय टूटने से गुस्साए पदाधिकारी
सीनियर सिटीजन परिषद का कार्यालय टूटने पर परिषद के पदाधिकारियों का गुस्सा बढ़ गया। सीनियर सिटीजन परिषद के प्रधान शशि भूषण ने कहा कि यहां इस कार्यालय में हम बुजुर्गों की आत्मा बस्ती है। परिषद से 350 बुजुर्ग जुड़े हैं। इस कार्यालय को बनाए हुए 10 साल हो चुके हैं। शहर के सीनियर सिटीजन यहां आते है व अपना समय व्यतीत करते है। उनका पक्ष सुना ही नहीं जा रहा। वह एक सप्ताह पहले नहरी विभाग के एक्सईएन से मिले थे, उन्होंने कहा था कि उनके कार्यालय को पहले से अच्छा बनाएंगे। मगर अब कार्यालय ढहा ही दिया गया।
विज्ञापन

कोट
यह सारी कार्रवाई नियमों के तहत ही की गई है। कोर्ट से स्टे हटने के बाद ही दुकानें तोड़ने का निर्णय लिया गया है। दो साल से लगातार दुकानदारों को नोटिस दिए जा रहे थे।
विज्ञापन

-दीपक मलिक, एसडीओ, नहरी विभाग

टोहाना में दुकानों को बुलडोजर से ढहाता चालक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें