फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू, चंडीगढ़ के लिए सिर्फ दो

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। किसान आंदोलन को लेकर किए गए बंद रास्तों के बीच अब राहत की बात यह है कि दिल्ली के लिए बसों का संचालन आरंभ हो गया है। चंडीगढ़ के लिए अभी सिर्फ दो बसें चल रही हैं, वहीं पंजाब को जाने वाले सभी मार्ग अभी भी बंद हैं। रतिया व टोहाना के लिए गांवाें से होकर बसों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


किसाना आंदोलन को देखते हुए 11 फरवरी को जिले की पंजाब सीमा से जुड़ने वाली सभी सीमाओं को बंद कर दिया गया था। जिसके चलते फतेहाबाद से पंजाब को जाने वाले छोटे रूट बुढ़लाडा व सरदूलगढ़ के लिए अभी भी बसें बंद हैं। इसके अलावा पंजाब से होकर चंडीगढ़, जम्मू व कटरा को जाने वाली बसों का भी संचालन रुका हुआ है। फतेहाबाद से रतिया व टोहाना जाने के लिए भी बसों को अयाल्की से वाया ढाणी ठोबा व धिड़ के रास्ते से निकलना पड़ रहा है, जिस कारण जहां निजी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, वहीं बस चालकों को भी लंबा रूट तय करके जाना पड़ रहा है।

राहत की बात यह है कि अब दिल्ली के रास्ते खुलने के चलते दिल्ली के लिए बसों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। फतेहाबाद से दिल्ली के लिए हिसार, वाया हांसी, महम व बहादुरगढ़ के लिए बसें जा रही हैं। वहीं हरियाणा के अंबाला होकर चंडीगढ़ को जाने वाली बसों का संचालन पूरी तरह से नहीं हो पाया है। एक तो सवारियों की कमी और दूसरा रास्ते बंद होने के कारण सिर्फ दो बसों का ही संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट

दिल्ली के लिए फिलहाल बसों का संचालन आरंभ कर दिया गया है। पंजाब क्षेत्र में फतेहाबाद से कोई बस नहीं जा रही, क्योंकि रास्ते बंद पड़े हैं। चंडीगढ़ के लिए भी सवारियां नहीं मिल रही हैं। रतिया व टोहाना के लिए बसों को लिंक मार्गों से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

रामसिंह, डिपो इंचार्ज, बस स्टैंड फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें