फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की तबीयत बिगड़ने से पेड़ से टकराई बस

विज्ञापन
पेड़ से टकराई रोडवेज बस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद रोडवेज डिपो की बस के ड्राइवर की तबीयत बिगड़ने से अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया। बस सड़क के किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में छह सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं सूचना मिलने पर रोडवेज विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बस चालक को रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। वहीं, सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को फतेहाबाद रोडवेज डिपो की बस बुढलाडा से रतिया की तरफ आ रही थी। बस पर चालक के तौर पर भरत सिंह की ड्यूटी थी जबकि परिचालक सहदेव थे। बस सवारियों से भरी हुई थी। बस अभी रतिया से करीब 18 किलोमीटर पीछे पंजाब के बोहा कस्बे के गांव मंडेरणा के पास पहुंची तो अचानक चालक भरत सिंह को चक्कर आने लगे। वह सवारियों का बचाव करने के लिए बस को साइड पर लगाने लगा तो बस सड़क किनारे लगे कीकर के पेड़ से टकरा गई। बस की स्पीड कम होने के कारण बचाव हो गया। मगर फिर भी छह सवारियों को मामूली चोटें आई। परिचालक ने इसकी सूचना तुरंत रतिया बस अड्डे पर कार्यरत कर्मचारियों को दी। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंचे। जिन सवारियों को मामूली चोटें आई थी, उनके परिजन मौके पर पहुंच गए और उनको अपने साथ पंजाब के बुढलाडा अस्पताल में ले गए।
कोट
चालक भरत सिंह रतिया आ रहा था तो उसे दौरे के लक्षण दिखाई दिए, जिस कारण उसकी स्थिति बिगड़ गई और बस पेड़ से टकरा गई। बस चालक को इलाज के लिए अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवासिंह, इंचार्ज, रतिया बस अड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें