फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बोलेरो कैंपर नहीं लौटाई वापस और न भरी किस्तें; मामला दर्ज, राजस्थान में दी थी चलाने के लिए गाड़ी

Tue, 30 Jan 2024 01:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत में ठाकर बस्ती निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसने 3 जनवरी 2019 को महिंद्रा कंपनी की बोलेरो कैंपर गाड़ी रतिया से खरीदी थी। एक रिश्तेदार व दोस्त के सामने 8 दिसंबर 2019 को राजस्थान के चूरू के गांव दादूपुर निवासी विकास को गाड़ी उसके काम के लिए दी थी। गाड़ी इस शर्त पर दी गई थी कि किस्तें विकास भरेगा।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोलेरो कैंपर गाड़ी राजस्थान के व्यक्ति को काम पर चलाने के लिए देने के बाद उसने वापस नहीं लौटाई और न ही फाइनेंस की किस्तें भरी। मामले को लेकर ठाकर बस्ती निवासी रवि कुमार ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी राजस्थान के चुरू के गांव दादूपुर निवासी विकास के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में ठाकर बस्ती निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसने 3 जनवरी 2019 को महिंद्रा कंपनी की बोलेरो कैंपर गाड़ी रतिया से खरीदी थी। गाड़ी पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी से 4 लाख 30 हजार रुपये का लोन करवाया गया। उसने गाड़ी अपने एक रिश्तेदार व दोस्त के सामने 8 दिसंबर 2019 को राजस्थान के चूरू के गांव दादूपुर निवासी विकास को गाड़ी उसके काम के लिए दी थी। गाड़ी इस शर्त पर दी गई थी कि किस्तें विकास भरेगा।

लोन की किस्त वर्ष 2020 से शुरू होनी थी। आरोप है कि आठ माह तक किस्तें नियमित भरी गई लेकिन बाद में नहीं भरी गई। जब आरोपी विकास को कहा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि जब भी किस्त भरने और गाड़ी वापस लौटने का कहा तो उसने राजनीतिक पहुंच का डर दिखाकर और गाली-गलौज किया। आरोपी ने कहा कि गाड़ी वापस नहीं लौटाएगा। अगर गाड़ी लेने राजस्थान आए तो जान से मरवा दूंगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें