फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ड परीक्षा : 69 केंद्रों पर होगी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा, सुपरिडेंट को बांटी गई सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होने जा रही है। परीक्षाओं को लेकर सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक हुई। जिसमें परीक्षा केंद्रों के 69 सुपरिंटेंडेंट मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने परीक्षा को लेकर सुपरिंटेंडेंट की बैठक ली और दिशा-निर्देश दिए की परीक्षाएं नकल रहित करवाएं। विद्यार्थियों की परीक्षा के दौरान चेकिंग की जाए और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही एंट्री दी जाए। परीक्षा को लेकर सुपरिंटेंडेंट को शिक्षा विभाग ने बोर्ड की तरफ से परीक्षा सामग्री बांटी।
परीक्षा को लेकर रेपिड एक्शन फोर्स समेत तैनात रहेंगे सात उड़नदस्ते :
परीक्षा को लेकर बोर्ड ने आठ उड़नदस्ते तैनात किए है। इसमें उपायुक्त, एसडीएम, डीइओ, बोर्ड चेयरमैन, सचिव, प्रश्नपत्र उड़नदस्ता व रेपिड एक्शन फोर्स शामिल है। रेपिड एक्शन फोर्स फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में तैनात रहेगी।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा केंद्र 69
निजी स्कूलों के परीक्षार्थी 17 हजार
सरकारी स्कूलों के परीक्षार्थी 7 हजार
10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के मद्देनजर धारा 144 लागू
जिलाधीश प्रदीप कुमार ने जिला में 30 मार्च से शुरू होने वाली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए हैं। जारी आदेशों की अवहेलना में यदि कोई दोषी पाया जाता है कि तो भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। जारी आदेशों में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ तलवार, भाला, बरछा, चाकू व लाठी आदि हथियार लेकर नहीं चल सकता। जारी आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति इक्ट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू हो रही है। इसको लेकर सुपरिंटेंडेंट की बैठक ली गई और उन्हें परीक्षा सामग्री बांटी गई है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें