फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रक्त के स्टॉक को जांच का इंतजार, ब्लड बैंक में नहीं किट, बेबस मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए इसलिए रक्तदान करने वालों की कमी नहीं है। रक्त की भी कमी नहीं है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही समझें या फिर आर्थिक संकट। मरीजों को देने के लिए रक्त की ब्लड बैंक में कमी चल रही है। कारण ये है कि रक्त की जांच ही नहीं हो पा रही है। जांच न होने के चलते मरीजों को रक्त नहीं मिल पा रहा है। ब्लड बैंक में रक्त की जांच के लिए किट ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग रक्त की एचआईवी और हेपेटाइटिस सी और बी की जांच करता है ताकि रक्त से बीमारी दूसरे व्यक्ति को न हो। लेकिन किट न होने के चलते रक्त की जांच अधूरी है और मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक की तरफ 4 दिसंबर को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 8 अलग-अलग ग्रुप में मात्र 9 यूनिट ही रक्त उपलब्ध है। अधिकतर ग्रुप में एक-एक यूनिट या फिर मौजूद ही नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि किट के लिए डिमांड भेजी गई है। किट आने के बाद ही रक्त की जांच हो पाएगी।
-
नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की स्थिति
ग्रुप रक्त का स्टॉक
ए पॉजिटिव 1 यूनिट
बी पॉजिटिव 1 यूनिट
एबी पॉजिटिव 1 यूनिट
ओ पॉजिटिव 3 यूनिट
ए निगेटिव 0 यूनिट
बी निगेटिव 1 यूनिट
एबी निगेटिव 0 यूनिट
ओ निगेटिव 2 यूनिट
नोट ये आंकड़ा 4 दिसंबर का है।
-
अस्पताल में दवाइयों की भी चल रही कमी
नागरिक अस्पताल में दवाइयों की भी कमी चल रही है। करीब 10 दिनों से अस्पताल में कफ सिरप नहीं है। इसके अलावा तेजाब बनने से रोकने की दवा भी नहीं है। बताया जा रहा है कि दवाइयों की खरीद को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के पास बजट नहीं है। करीब एक करोड़ की पहले उधार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्त को जांच के बाद ही दिया जा सकता है। किट न होने के चलते टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। किट की डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है जल्द मिल जाएगी।
- डॉ. गौरव, नोडल अधिकारी, ब्लड बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें