फतेहाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय
फतेहाबाद। प्रदेश में इस साल नवंबर माह तक के लिंगानुपात के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिए है। प्रदेश का लिंगानुपात 913 रहा है यानि एक हजार लड़कों के मुकाबले जिले में 913 लड़कियों ने जन्म लिया है। प्रदेश में जिला पिछले माह के मुकाबले पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जिले का लिंगानुपात 929 रहा है। लेकिन पिछले साल की तरह इस बार पहले स्थान पर पहुंचना चुनौती बना है। पिछले साल जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर था और लिंगानुपात 950 रहा था।
जिले का लिंगानुपात गड़बड़ाने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। जिसमें एक कारण ये भी है कि पंजाब और यूपी में भ्रूण लिंग जांच गिरोह सक्रिय हैं। पिछले दिनों फतेहाबाद जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीमें गिरोह को पकड़कर खुलासा भी कर चुकी हैं।
जिले में 7619 लड़के तो 7077 जन्मी लड़कियां
फतेहाबाद जिले के लिंगानुपात के आंकड़ों पर नजर डाले तो नवंबर माह तक जिले में कुल 14696 बच्चे जन्मे हैं। इसमें 7619 लड़के तो 7077 लड़कियां पैदा हुई हैं।
जिले का ये रहा है पिछले सालों में लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
-
प्रदेश के जिलों का ये रहा है लिंगानुपात
जिला लड़का लड़की लिंगानुपात
पंचकूला 5932 5637 950
पलवल 13529 12761 943
नूंह 28214 26251 930
फतेहाबाद 7619 7077 929
गुरुग्राम 23080 21271 922
जींद 9460 8706 920
सिरसा 9650 8865 919
अंबाला 8730 8005 917
पानीपत 14620 13404 917
यमुनानगर 11251 10312 917
हिसार 16946 15477 913
कुरूक्षेत्र 7236 6597 912
कैथल 12626 11434 911
झज्जर 5442 4949 909
करनाल 12626 11434 905
फरीदाबाद 23821 21561 905
रेवाड़ी 8878 7984 899
भिवानी 9334 8357 895
चरखीदादरी 2759 2462 892
सोनीपत 12568 11192 891
रोहतक 15814 13964 883
महेंद्रगढ़ 6217 5482 882
-
लिंगानुपात को लेकर पिछले माह के मुकाबले सुधार हुआ है। लोगों से भी अपील है कि बेटा-बेटी में फर्क न समझें। लोग जागरूक भी हुए हैं और यही कारण है कि लिंगानुपात में पिछले सालों के मुकाबले सुधार हुआ है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन