फतेहाबाद। स्नैचिंग की घटनाओं के बाद भी सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट नहीं दिखाई दे रही क्योंकि फतेहाबाद शहर में बाइक चोरी की घटनाएं जारी हैं। ताजा मामलों में बाइक चोरी के दो मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें एक बाइक चोरी पपीहा पार्क के पास हुआ जबकि दूसरी बाइक चार मरला कॉलोनी से चोरी हुई है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज करवाई की रिपोर्ट में लाजपत नगर निवासी हरीष कुमार ने बताया कि वह 27 जनवरी की शाम को अपने बाइक पर सवार होकर पपीहा पार्क घूमने के लिए गया था। पपीहा पार्क में घूमने के बाद जब वह बाहर आया तो पार्क के बाहर खड़ी बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश की लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं गांव नाढोडी निवासी विक्रम ने पुलिस को बताया कि वह 28 जनवरी की दोपहर करीब सवा दो बजे चार मरला में कंप्यूटर व सीसीटीवी की दुकान पर आया था। यहां उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की और दुकान में चला गया। करीब पौने तीन बजे जब वह बाहर आया तो उसका बाइक मौके से गायब थी। मौके पर लगे सीसीटीवी चेक किए तो दिखाई दिया कि दो युवक उसकी बाइक ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने उक्त दोनों बाइक चोरी के मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।