फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खरीदारी के लिए आए ग्रामीण से सोने का कड़ा छीन ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। टोहाना रोड पर शनिवार सुबह दो युवकों ने एक व्यक्ति को धमकी देकर उससे हजारों रुपये का सोने का कड़ा छीन लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी चेक करके पूरे मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव अलावलवास निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए रतिया शहर में आया था। खरीदारी करने के बाद अपने परिवार के कुछ सदस्यों को वापस गांव में भेज दिया और वह और उसका पोता टोहाना रोड पर खड़े हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए और उसे धमकी देते हुए उसका सोने का कड़ा छीन लिया और फरार हो गए। सूचना पाकर आए पुलिसकर्मियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे, जिसमें दो युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना अध्यक्ष जय सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें