रतिया। गांव हमजापुर के पास गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, युवक के पिता व एक दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव हमजापुर निवासी सुखमनदीप सिंह अपने पिता लखविंदर सिंह और एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की तरफ आ रहा था कि तभी वह गाड़ी की चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामले के जांच अधिकारी जगसीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता के बयानों के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।