फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करवाने में मददगार बना भूना का सॉफ्टवेयर इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना-19 महामारी को मात देने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए सरकार द्वारा तीव्रता से कदम उठाए जा रहे हैं। 18 वर्ष से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की स्टीक जानकारी, रियल टाइम अपडेट और लोगों को स्लॉट बुक करने में मदद के लिए भूना के सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपने साथी के साथ मिलकर लोकेलिटी एप तैयार की है। इसके माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन स्लॉट बुुक करने में निशुल्क मदद मिल रही है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से 18 से 44 वर्ष के लोगों को पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया है। रजिस्ट्रेशन तो हो रहा है लेकिन वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने में लोगों को दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना महामारी के समय में देश के लोगों को निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एनआईटी कुरुक्षेत्र के पूर्व छात्र और याहू के पूर्व कर्मचारी प्रतीक मदान तथा इकिसगो के पूर्व कर्मचारी भारत भूषण ने मिलकर एप को विकसित किया है। भारत भूषण भूना के निवासी हैं जबकि प्रतीक मदान गुरुग्राम के रहने वाले हैं। यह एप केवल तभी सूचना भेजेगी जब पंजीकरण के लिए किसी भी वैक्सीन सेंटर पर टीकाकरण का स्लॉट उपलब्ध होगा। सूचना मिलने पर बिना समय गवाएं अपना मनचाहा समय व स्थान के अनुरूप स्लॉट की बुकिंग करवाई जा सकती हैं।
स्लॉट खुलते ही आएगा मैसेज : भारत भूषण ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोग कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर वैक्सीनेशन के लिए अपना पंजीकरण करवाएं। मोबाइल प्ले स्टोर पर जाकर लोकेलिटी एप को डाउनलोड कर इसे साइनअप करने के बाद वैक्सीनेशन एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होना शुरू हो जाएंगी। एप वैक्सीनेशन के रियल टाइम से जुड़ी हुई है। जैसे ही सरकार की वेबसाइट पर वैक्सीन स्लॉट उपलब्ध होता है, तुरंत मैसेज के साथ सूचना अवगत करवा दी जाती है। इससे व्यक्ति तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपना स्लॉट समय एवं स्थान के अनुसार आसानी से बुक करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें