फतेहाबाद। रोडवेज डिपो की ओर एक फरवरी से फतेहाबाद से बठिंडा के लिए वाया सिरसा, डबवाली होकर बस सेवा शुरू हो नहीं पाएगी। दरसअल, बठिंडा बस डिपो की ओर इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। हालांकि, फतेहाबाद रोडवेज की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गईं थी।
बताया जा रही है कि बठिंडा डिपो की ओर समय सारिणी को लेकर स्वीकृति नहीं दी गई। इस कारण सोमवार को एक बार फिर फतेहाबाद रोडवेज से अधिकारी बठिंडा रोडवेज के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, अब पांच फरवरी तक बस सेवा शुरू होगी। इसके बाद यात्रियों को राहत मिल पाएगी।
बठिंडा जाने के लिए सिरसा या डबवाली से मिलती है बस
फतेहाबाद से बठिंडा जाने के लिए काफी कम बसें है। इस कारण लोगों को सिरसा या डबवाली जाकर बठिंडा के लिए बस लेनी पड़ती है। इस कारण लोगों को परेशानी न हो इसको लेकर फतेहाबाद से बठिंडा रूट पर बस सेवा शुरू होनी थी। अब स्वीकृति नहीं मिलने के कारण पांच फरवरी तक रूट शुरू होनी की बात चल रही है।
काफी समय से बंद से है रूट
फतेहाबाद से बठिंडा के लिए पहले इस रूट पर बस चलती थी, लेकिन करीब सात सालों से ये रूट बंद पड़ा है। रूट बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही थी, वहीं राजस्व का भी नुकसान हो रहा था। रूट शुरू होने से लोगों को राहत भी मिलेगी। वहीं राजस्व भी इकट्ठा होगा। रोडवेज की ओर काफी से बंद पड़े रूटों को शुरू करने की तैयारियां की जा रही है।
यह समय सारिणी हुई थी निर्धारित
फतेहाबाद से सुबह 07 बजे
सिरसा आठ बजे
डबवाली 9 बजकर 30 मिनट
बठिंडा पहुंचने का समय 10 बजकर 30 मिनट
वापिस चलने का समय
बठिंडा से चलने का समय 11 बजकर 30 मिनट
डबवाली से चलने का समय 12 बजकर 30 मिनट
सिरसा से चलने का समय 2 बजे
फतेहाबाद पहुंचने का समय 3 बजे
-
फतेहाबाद डिपो की ओर से फतेहाबाद से बठिंडा रूट पर बस सेवा शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से बस शुरू नहीं हो पाई। सोमवार को अधिकारी फिर मिलकर आएंगे। इसके बाद बस सेवा शुरू होगी।
- सुरेंद्र कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।