फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बलराज उर्फ गोली हत्याकांड का मास्टरमाइंड बल्लू शूटरों सहित गिरफ्तार, मामले में पहले 8 आरोपी काबू

Wed, 03 Jul 2024 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

उप-पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह फतेहाबाद ने बताया कि दिनांक 15 जून को एपैक्स स्कूल के सामने शनि मंदिर के पास सतीश कॉलोनी फतेहाबाद में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा बलराज उर्फ गोली पर रंजिशन गोली मारी गयी थी। पुलिस मामले में पहले 8 आरोपी पकड़े जा चुके है।
विज्ञापन
Fatehabad Police - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद पुलिस ने बलराज उर्फ गोली हत्याकांड के मामले में मास्टरमाइंड एवं साजिशकर्ता बलराज उर्फ बल्लू समेत वारदात में संलिप्त चार आरोपियों को भी काबू किया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान बलराज उर्फ बल्लू पुत्र धर्मपाल निवासी बहबलपुर, विकास उर्फ गोलू पुत्र सुरेश कुमार निवासी खेमा खाती चौक फतेहाबाद, मुकेश उर्फ मुकेशिया पुत्र गुगन राम निवासी खान मोहम्मद, संजय उर्फ संजू पुत्र बलवीर सिंह निवासी बन सुथार जिला सिरसा व बिन्दु कुमार पुत्र पप्पू राम निवासी खाई पूर के रूप में हुई है।  

विज्ञापन




उप-पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह फतेहाबाद ने बताया कि दिनांक 15 जून को एपैक्स स्कूल के सामने शनि मंदिर के पास सतीश कॉलोनी फतेहाबाद में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा बलराज उर्फ गोली पर रंजिशन गोली मारी गयी थी। जिस पर पुलिस सूचना पाकर तुरन्त मौका पर पहुंच कर अहम सबूत इकट्ठा कर मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया व आरोपियों को काबू करने के लिये पुलिस की 5 टीमें गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पहले 8 आरोपी पकड़े जा चुके है। इसी वारदात में साजिशकर्ता एवं मास्टरमाइंड आरोपी बलराज उर्फ बब्लू सहित विकास उर्फ गोलू,  मुकेश उर्फ मुकेशिया, संजय उर्फ संजू व बिन्दू कुमार को काबू किया गया है। पकडे गये सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें