हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में जरूरतमंद युवक-युवती की शादी करवाने की पूरी व्यवस्था की हुई है। शादी में ठहरने, खाने, बैंड-बाजे, फेरे आदि की सारी व्यवस्था धाम द्वारा की जाती है। अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से शादी के लिए बैंक्विट हॉल बनाया गया है।
फतेहाबाद में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों का सम्मेलन फतेहाबाद के निजी होटल में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन के बाद बजरंग गर्ग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को वार्षिक मेला लगेगा, जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे। मेले में मुख्य सम्मेलन में महामंडलेश्वर कुमार स्वामी व भजन सम्राट कन्हैया मित्तल आएंगे।
विज्ञापन
बजरंग गर्ग ने कहा कि समाज के सहयोग से अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं और जरूरतमंद व गरीबों के लिए अग्रोहा धाम में सहायता कोष का गठन किया जाएगा। बच्चों के रिश्ते के लिए अग्रोहा धाम द्वारा टीम का गठन किया गया है। रिश्तों के लिए अग्रोहा धाम रिश्ते विवाह डॉट कॉम वेबसाइट शुरू की गई है ताकि युवक-युवती के माता-पिता वेबसाइट के माध्यम से बच्चों के बायोडाटा के हिसाब से आपस में बातचीत करके रिश्ते कर सके।
गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में जरूरतमंद युवक-युवती की शादी करवाने की पूरी व्यवस्था की हुई है। शादी में ठहरने, खाने, बैंड-बाजे, फेरे आदि की सारी व्यवस्था धाम द्वारा की जाती है। अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से शादी के लिए बैंक्विट हॉल बनाया गया है। शादी में कन्या को 1.5 लाख रुपये का सामान साथ में दिया जाता है।
विज्ञापन
बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धर्मनगरी है। सरकार को अग्रोहा के विकास के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए। सरकार ने 2015 में अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रीज जोन बनाने की घोषणा की थी। सरकार को अपने वादे के अनुसार अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रीज जोन बनाना चाहिए। सरकार ने अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा करने के बावजूद आज तक रेलवे लाइन का काम शुरू नहीं किया है।
सरकार को वादे के अनुसार अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम शुरू करना चाहिए ताकि अग्रोहा धाम व मेडिकल कॉलेज में हर रोज जो देश के कोने-कोने से हजारों लोग आते हैं, उनको राहत मिल सके।