फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता : पराली प्रबंधन को लेकर दो सालों में पांच गुना किसानों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकार के प्रयासों व कृषि विभाग की जागरूकता का असर यह रहा है कि इस बार जिले के किसानों ने पराली प्रबंधन की ओर विशेष ध्यान दिया है। पराली प्रबंधन को लेकर इस बार करीब 11 हजार किसानों ने पोर्टल पर अपना नाम दर्ज करवाया है, जोकि पिछले दो सालों से लगभग पांच गुना है। जिले में एक लाख से अधिक एकड़ पर इस बार पराली प्रबंधन हुआ है।
विज्ञापन

सरकार की पराली प्रबंधन योजना के तहत जिले में अब तक 10 हजार 954 किसानों ने आवेदन किया है। योजना अनुसार प्रति एकड़ अब एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए किसानों को मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर 31 दिसंबर तक आवेदन करना है। हालांकि लगभग किसान पोर्टल पर अपना ब्यौरा दे चुके हैं। पिछले वर्ष से इस साल जिले में पराली जलाने के कई गुना कम मामले सामने आए हैं, जिससे इस बार अधिक किसान योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। फसल अवशेष जलाने पर जुर्माने का प्रावधान किया।
फतेहाबाद जिले में इस बार तीन लाख 24 हजार एकड़ जमीन पर धान की बिजाई हुई थी। नरमा व कपास की फसल में आनेे वाली बीमारियों के चलते इस बार किसानों ने धान की फसल की ओर अधिक ध्यान दिया था। इस साल 760 स्थानों पर फायर लोकेशन मिली और 350 किसानों को साढ़े नौ लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया। बड़ी बात यह है कि पिछले साल जिले में 1268 स्थानों पर फायर लोकेशन मिली थी, ऐसे में इस बार कहीं ना कहीं धान की पराली जलाने के मामले में काफी कमी आई है। संवाद
विज्ञापन

प्रति एकड़ एक हजार रुपये दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
फतेहाबाद जिले में इस बार 10 हजार 954 किसानों ने पराली प्रबंधन के लिए आवेदन किया है। इस साल किसानों ने अपनी एक लाख सात हजार 122 एकड़ भूमि के लिए यह आवेदन किया, जबकि पिछले साल मात्र 31 हजार एकड़ के लिए किसानों ने आवेदन किया था। पिछले साल 2751 किसानों ने पराली प्रबंधन के लिए आवेदन किया था। वर्ष 2020 में 3159 किसानों ने पराली प्रबंधन के लिए आवेदन किया। पिछले साल की तुलना की जाए तो इस बार पांच गुना अधिक किसानों ने पराली प्रबंधन की ओर रुझान दिखाया है। हालांकि पोर्टल पर किसान 31 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं, लेकिन लगभग सभी किसानों ने अपना आवेदन कर दिया है। इन किसानों को अब सरकार की ओर से प्रति एकड़ एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
खंड वाइज रजिस्ट्रेशन
खंड किसान
फतेहाबाद 2485
टोहाना 1316
रतिया 4038
भट्टूकलां 16
भूना 980
जाखल 897
कुलां 1222
कोट
इस बार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूक किया गया था। जो किसान पराली को आग लगा रहे थे, उन पर जुर्माना भी किया गया। पिछले साल की अपेक्षा जहां पराली प्रबंधन को लेकर किसानों ने अधिक आवेदन किए हैं, वहीं पराली भी इस बार कम जली है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें