फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: व्हाट्सएप पर उपप्रधान दपंती की फोटो लगाकर परिचितों से मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर क्राइम के लिए ठग रोजाना नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। साइबर क्राइम के लिए व्हाट्सएप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर परिचितों से रुपये मांगे जा रहे हैं। फतेहाबाद शहर में ऐसा मामला सामने है। नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा और उनके पति बिंटू टुटेजा की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर परिचितों से मदद के नाम पर पैसे मांगे गए।
विज्ञापन

यहां तक कि ठग ने नगर परिषद अधिकारियों से भी पैसों की मांग कर डाली। मामले का पता जब उपप्रधान प्रतिनिधि बिंटू टुटेजा को लगा तो उन्होंने अलर्ट कर दिया कहा कि कोई इस तरह से रुपये मांगे तो न दें। मामले की शिकायत साइबर थाने में दी गई है। फोटो का इस्तेमाल जिस व्हाट्सएप नंबर पर किया गया। वह नंबर एप पर मल्टीपल यूज के नाम से आ रहा है यानि कि एप पर बार-बार नाम बदला गया है। हालांकि पहले फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज करके परिचितों से रुपये मांगने के मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब ठग व्हाट्सएप का भी इस्तेमाल करने लगे हैं।
साइबर क्राइम थाना में ये दर्ज हो चुके हैं मामले
वर्ष मामले दर्ज
2022 1
2023 12
2024 0

-किसी व्यक्ति ने हमारी फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर परिचितों से रुपये मांगे है। जानकारी मिलते ही परिचितों को अलर्ट कर दिया गया। इसके अलावा साइबर पुलिस को भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिंटू टुटेजा, उपप्रधान प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें