फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में अब विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर में पिछले काफी समय से रुके पड़े विकास कार्य को अब गति मिलने की उम्मीद शुरू हो गई है। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर से करीब सात करोड़ रुपये के टेंडर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव पंकज जून ने बताया कि नगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। पांच करोड़ रुपये के टेंडर तकनीकी मंजूरी के लिए डीएमसी कार्यालय में भेजे गए हैं। डीएमसी व कार्यकारी अभियंता द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद 25 जनवरी को अन्य विकास कार्यों के टेंडर भी लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा नई कॉलोनियों को वैध किया गया है, इसके विकास कार्यों के लिए भी जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के दौरान जो समस्याएं सामने आएंगी, उनके एस्टीमेट बनाकर उन कॉलोनी में भी विकास कार्यों के टेंडर लगाए जाएंगे।
प्रत्येक वार्ड में 70 लाख से होंगे विकास कार्य
नगरपालिका सचिव ने बताया कि शहर के सभी 17 वार्डों में प्रत्येक में 70 लाख रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें गलियों की रिपेयर व नए काम शामिल हैं। वहीं, शहर के पशु अस्पताल व सती मंदिर के पास पार्किंग निर्माण होगा और फतेहाबाद रोड पर सुखचैन माइनर नहर के किनारे भूना रोड की तरफ व लाली रोड की तरफ नगरपालिका सीमा तक इंटरलॉक टाइल लगाई जाएगी। नहर विभाग से एनओसी भी ली जाएगी। टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे पड़ी नगरपालिका की जमीन पर सिंथेटिक पार्क बनाया जाएगा। लाली रोड पर स्कूल के पास नगरपालिका की जमीन पर पार्क भी बनाया जाएगा। साथ ही मार्केट के लिए दुकानों का निर्माण होगा। फतेहाबाद रोड तहसील कार्यालय से टोहाना रोड व बुढलाड़ा रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइप लाइन भी डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें