फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचे अशोक तंवर, समर्थको ने किया जोरदार स्वागत

Sat, 16 Mar 2024 03:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे। आज पूरा देश मोदी मय हो चुका है। जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है ताकि भाजपा के पक्ष में मतदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगा सकें।
विज्ञापन
बीजेपी नेता अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिरसा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद डॉ.अशोक तंवर शनिवार को फतेहाबाद पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह पर स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले गांव भोडा में प्रवेश करने पर तंवर का स्वागत किया। इसके बाद विधायक दुड़ाराम के नेतृत्व में लघु सचिवालय के सामने स्वागत किया गया  यहां से विधायक के साथ अशोक तंवर खुली गाड़ी में सवार हुए और लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए  आगे के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे। आज पूरा देश मोदी मय हो चुका है। जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है ताकि भाजपा के पक्ष में मतदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगा सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत है। संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत सिरसा लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें