भूना। शहर के टेलर मार्केट स्थित गुरुद्वारा वाली गली में सोमवार सुबह काला टेलर ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वह सरल स्वभाव और शांत जीवन जीने वाला व्यक्ति था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। संवाद