फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें कम पड़ी तो पैदल पहुंची पुलिस लाइन आंगनबाड़ी वर्कर्स

विज्ञापन
फतेहाबाद में गिरफ्तारी देने के लिए पैदल ही पुलिस लाइन की तरफ जातीं आंगनबाड़ी वर्कर्स। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। अक्तूबर 2018 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 1500 रुपये व 750 रुपये बढ़ोतरी को लेकर किए गए समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने बुधवार को गिरफ्तारियां दी। फतेहाबाद में 669 वर्कर्स ने गिरफ्तारी दी। आंगनबाड़ी वर्कर्स की संख्या के मुकाबले पुलिस की बसें कम पड़ गई। आखिरकार पुलिस लाइन तक आंगनबाड़ी वर्कर्स को पैदल ही जाना पड़ा। पुलिस प्रशासन के पास तीन बसें थी, जिनमें 150 ही वर्कर्स सवार हो पाईं। बाकी लघु सचिवालय से पैदल ही पुलिस लाइन की तरफ चल पड़ी। बाद में इनके साथ-साथ पुलिसकर्मी भी रवाना हुए। पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों ने इन वर्कर्स के नाम लिखे और बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी से पहले किया लघु सचिवालय में प्रदर्शन गिरफ्तारी से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनिया ने की जबकि संचालन माया देवी ने किया। इससे पहले लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले से किए गए समझौते से मुकर रही है। एक तरफ कोरोना महामारी का संकट गहराता जा रहा है, वहीं सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स को आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। राष्ट्रवाद का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार देश की परियोजनाओं व सरकारी महकमों को कोडियों के भाव बेच रही है। ठेकेदारी प्रथा लागू की जा रही है। सांसदों, विधायकों की पेंशन लागू की जा रही है जबकि मजदूरों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही।
---
सर्व कर्मचारी संघ सहित कई संगठनों ने भी दिया समर्थन
आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने भी अपना समर्थन दिया। गिरफ्तारियां देने से पूर्व कृष्णा टोहाना, पम्मी रतिया, सुनील शास्त्री, सुलोचना, दमयंती, संदीप कौर, मनदीप कौर, मनजीत कौर, प्रकाश कौर, चरणजीत कौर, रानी, कर्मचारी नेता राजेंद्र भादू, सकसं के जिला प्रधान भूपसिंह भडोलावाली, रामनिवास शर्मा, कृष्ण चमारखेड़ा, सुरजीत दुसाद, राजपाल मिताथल, जगतार सिंह, ओमप्रकाश अनेजा, मास्टर देशराज, रामकुमार बहबलपुरिया आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

फतेहाबाद में गिरफ्तारी देने के लिए बस में सवार होती आंगनबाड़ी वर्कर्स।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें