फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मार पेड़ से टकराई एंबुलेंस, चार घायल

विज्ञापन
हिसार रोड पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। हिसार रोड पर सिंगला टायर फैक्ट्री के नजदीक सोमवार की सुबह एंबुलेंस व बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल किया गया है। दुर्घटना में मोटरसाइकिल व एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सोमवार की सुबह 9 बजे गांव नहला निवासी रमेश कुमार अपनी 17 वर्षीय भतीजी पायल को बुखार की दवाई दिलाने के लिए भतीजे अनिल कुमार को साथ लेकर बाइक से भूना आ रहे थे। लेकिन जैसे ही वे सिंगला टायर फैक्ट्री के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रही पीएचसी नहला की एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में भीषण टक्कर होने के बाद एंबुलेंस पलटकर पेड़ से जा टकराई और बाइक सड़क पर जा गिरी। इसमें बाइक चालक रमेश कुमार भतीजी पायल को गंभीर चोटें आई है। अनिल को मामूली चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एंबुलेंस चालक रणधीर सिंह पाबड़ा को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस गाड़ी का मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई थी।। जिसमें चार लोगों के घायल होने से संबंधित मेडिकल सूचना पुलिस स्टेशन में आई है। घायलों के बयान के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हेलमेट ने बचाई मोटरसाइकिल चालक की जान
हिसार रोड पर एंबुलेंस गाड़ी व मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचारधीन नहला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि अगर हेलमेट नहीं पहना होता तो जान चली जाती। क्योंकि एंबुलेंस की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल से गिरते ही उसका सिर सड़क पर जा टकराया था और ऊपर से भतीजा व भतीजी गिर गए थे। इसलिए हेलमेट नहीं होता तो उसकी जान को आज खतरा हो जाता। हालांकि रमेश कुमार को हाथ-पांव व शरीर के कई भागों में चोटें आईं है। वही पायल के सिर में गंभीर चोट लगने से कई टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें