फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लोन दिलवाने के नाम पर फर्जी खाता खोलने के आरोप

विज्ञापन
पुलिस को दी गई ​शिकायत दिखाता हुआ पीड़ित व्य​क्ति
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर लोन दिलवाने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई लेकिन आरोप है कि उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की है। अशोक नगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह अपने मोहल्ले में ही पकौड़े की दुकान करता है। आरोप है कि लाजपत नगर निवासी एक व्यक्ति जो फाइनेंस का काम करता है वह वर्ष 2021 में उसके घर आया और बोला वह उसे बैंक से लोन दिलवा देगा। उसके लिए उसने आईडी मांगी जिस पर उसने आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज आरोपी को दे दिए । इसके बाद उसने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और उसकी फोटो व तमाम दस्तावेज लेकर घर से चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बाद जब उससे लोन के बारे में पूछा तो उसने कोई उचित जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब उससे उसके कागजात वापस मांगे तो आरोपी ने वह भी वापस नहीं दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह एक दिन बैंक में खुद लोन करवाने गया तो उसे पता चला कि उसका एक क्रेडिट अकाउंट कुलां के एक बैंक में खुला हुआ है तो वही सिरसा के एक बैंक में उसका सेविंग खाता खुला हुआ है। जबकि उसने कोई क्रेडिट व सेविंग खाता नहीं खुलवाया था। आरोप है कि सिरसा के निजी बैंक में आरोपी ने बैंक की महिला कर्मी के साथ साजबाज कर यह खाता खोला है। वहीं उसका क्रेडिट खाता खोल उसके नाम के 85 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि आरोपी ने उसके कागजात पर उसके नाम से एक सिम भी निकलवा ली। जब उसके पास बैंक द्वारा रुपये भरने का मैसेज आया तो उसने बैंक में जाकर पता किया। जिसके बाद उसने पहले 45 हजार व दूसरी बार 37 हजार रुपये जमा करवा दिए। आरोप है कि अब क्रेडिट कार्ड से फिर आरोपी ने 60 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से मेरे नाम का क्रेडिट अकाउंट खुलवाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बारे साइबर सैल में शिकायत दी तो उन्होंने हुडा चौकी में शिकायत भेज दी। आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


शहर थाना में कोई शिकायत ऐसी नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
- ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें