फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव समैन में डिपो से खराब गेहूं देने का आरोप

Sun, 04 May 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन में सरकारी डिपो से मिली खराब गेहूं को दिखाता हुआ ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
समैन। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गांव समैन के सरकारी डिपो से खराब गेहूं बांटने का आरोप लगा है। गांव के राशन कार्ड धारक ने आरोप की जांच करा उपभोक्ताओं को बेहतर राशन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण बलिंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उन्हें 15 किलो और उनके माता-पिता को 10 किलो सस्ता गेहूं मिलता है। इसे लेने के लिए वह रविवार सुबह गांव के सरकारी डिपो गए। डिपो से उन्हें दिए गए गेहूं में बड़ी मात्रा में मिट्टी और सुरसुरी मिली।
जब उन्होंने डिपोधारक को बताया तो उन्होंने कहा कि इसमें मामूली मिट्टी है। इसलिए उन्होंने घर जाकर इस गेहूं को अच्छी तरह से साफ किया तो इसमें से करीब ढाई किलो सफेद चुन्ना निकला और गेहूं में सुरसुरी लगी थी। ग्रामीण ने डिपोधारक को दोबारा बताया, लेकिन उन्होंने इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण बलिंद्र ने कहा कि इस तरह लोगों के साथ धोखाधड़ी करना गलत है। इसलिए वह प्रशासन को लिखित में शिकायत देंगे। वहीं, डिपो संचालक सुभाष बंसल ने बताया कि वह गांव के 1,100 से अधिक कार्डधारकों को राशन उपलब्ध कराते हैं। डिपो में पहुंचे गेहूं के 10-15 बैगों में कुछ मिट्टी भी थी। बाकी गेहूं साफ था। उन्होंने खराब गेहूं मिलने के बारे में अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें