फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जमालपुर शेखां के पास पुल के निर्माण के दौरान वाहन चालकों को हो रही परेशानी

Sun, 04 May 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद- टोहाना मार्ग पर ​बने रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद से टोहाना जाने वाली सड़क पर स्थित गांव जमालपुर शेखां रेलवे लाइन को पार करने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन पुल वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस वजह से टोहाना की ओर जाने वाले वाहन चालकों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जहां पर पुल बनाया जा रहा है, वो फतेहाबाद से टोहाना को सीधा जोड़ने वाला मार्ग है। इस पुल का निर्माण कई महीनों से चल रहा है। इस वजह से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इसके परिणामस्वरूप, फतेहाबाद से टोहाना व टोहाना से फतेहाबाद जाने वाले वाहन चालकों को अब लंबा घूमकर जाना पड़ रहा है, जिससे उनके समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
स्थानीय लोगों व वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें इस असुविधा के कारण काफी परेशानी हो रही है। किसानों को अपनी फसलें मंडी तक ले जाने में दिक्कत आ रही है, वहीं दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। कई वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें टोहाना पहुंचने के लिए लगभग 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहनों का रूट डायवर्ट हुआ

- टोहाना से वाया रतिया फतेहाबाद जाने के लिए अब बसों को वाया दमकोरा, रहनवाली से जमालपुर निकाला जा रहा है। वहीं वापसी में खनौरी से अमानी होते हुए टोहाना आ रही हैं। वाहनों के रूट डायवर्ट करने से वाहन चालकों को टोहाना जाने में करीब 15 मिनट से अधिक का समय लग रहा है। इस कारण रोजाना सफर करने वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


-

रेलवे के निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। अगस्त महीने तक निर्माण कार्य पूरा करने का समय तय किया गया है।

-सुखवीर, सीनियर सेक्शन ऑफिसर, रेलवे निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें