फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मौसम साफ रहने व तापमान बढ़ने से कृषि कार्य तेज हुए

Sun, 10 May 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के थाना रोड के गर्मी के दौरान गुजरते लोग। संवाद - फोटो : बंबा चौराहा पर गैस पाइपलाइन की मरम्मत करते गेल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बाद रविवार को पूरी तरह से खुश्क रहा। तेज धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार रात से फिर से मौसम में बदलाव के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि मौसम साफ होते ही कृषि क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इससे नरमा व कपास की बिजाई में तेजी आई है। नरमा की बिजाई के लिए वर्तमान का तापमान अनुकूल है। किसान मई माह के अंत तक नरमा की फसल की बिजाई का काम कर सकते है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी के कारण बाजारों और सड़कों पर भी असर दिखने लगा है। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।







:: प्रदेश में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान रविवार रात्रि को पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद है जिसके आंशिक प्रभाव से 11 से 13 मई के दौरान प्रदेश में बादलवाही रहने तथा बीच-बीच में हवाएं चलने के आसार हैं। इस दौरान बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें