फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : रूपाली सिंगला 1858 मत ले बनीं गांव कुलां की सरपंच

Sun, 10 May 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सरपंच रूपाली सिंगला - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कुलां। ग्राम पंचायत कुलां में सरपंच पद के उपचुनाव में आमने-सामने के मुकाबले में रुपाली सिंगला ने अपने प्रतिद्वंद्वी कविता सरदाना को 1012 वोटों से मात देकर जीत दर्ज की है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हुईं वोटिंग में 14 वार्डों के कुल 3474 मतदाताओं में से 2828 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सरपंच उपचुनाव में ईवीएम से गांव के प्राथमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए चार बूथों पर मतदाताओं ने गांव का मुखिया चुनने के लिए मतदान किया। सरपंच पद के लिए गांव में कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। उपचुनाव में कुल 2828 वोट डाले गए। जिसमें से प्रत्याशी रूपाली को 1858 मत हासिल हुए।
दूसरे नंबर पर रही कविता सरदाना को 846 वोट जबकि तीसरे नंबर पर रहने वाली प्रत्याशी कविता को 104 , रेनू को 4, रोशनी को 9, किरणा को 3 व ममता को 3 मतों से ही सब्र करना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले गांव के प्राथमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह होते ही ग्रामवासी मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मतदान प्रक्रिया में पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी हीं, वहीं कई बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोटिंग की।
इन्हें घर से बूथ तक लाने और वापस छोड़ने के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए। जहां बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों ने व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र के प्रांगण में जाकर मतदान किया। उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चली और इसके बाद मतगणना प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें