फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रोड पर नहीं बना बस अड्डा तो किया जाएगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। कस्बे में प्रस्तावित नए बस अड्डे को लेकर राजनीति गर्माने लगी है। टोहाना खंड के गांव समैन, कन्हड़ी व भीमेवाला के ग्रामीणों को आशंका है कि टोहाना हलके से जुड़े नेताओं में आपसी खींचतान चल रही है। ऐसे में बस अड्डे को हिसार रोड से हटवाकर कहीं और बनवाया जा सकता है। ऐसे में हलके के सबसे बड़े गांव समैन सहित कन्हड़ी, भीमेवाला, नांगली के ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी यदि यदि बस अड्डा टोहाना-हिसार रोड के स्थान पर दूसरी जगह बना तो वे विरोध कर हुए आंदोलन करेंगे। वहीं बुधवार को उपायुक्त प्रदीप कुमार ने अधिकारियों के साथ टोहाना में बस अड्डा निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टोहाना शहर में हिसार रोड पर बस अड्डा बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए जमीन को भी चिह्नित कर लिया गया है। हालांकि नेताओं में इसको लेकर खींचतान की स्थिति है। स्थानीय लोग भी बस अड्डा हिसार रोड पर बनवाने के हक में है। ग्रामीण महाराज सिंह व अनिल गिल ने कहा कि बस अड्डे के लिए हिसार रोड सबसे उचित जगह है। इसी जगह पर बस-अड्डा बनना चाहिए।
यदि कोई नेता आपसी खींचतान के कारण इस बस अड्डे को किसी दूसरी जगह बनवाता है तो ग्रामीण इसका कड़ा विरोध करेंगे। जरूरत पड़ी तो इसके लिए बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इधर, बुधवार को उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बस अड्डे के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें