फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में डीसी पहुंचे न एडीसी, एक घंटे बाद नगराधीश ने सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगरपरिषद में आयोजित खुला दरबार में शिकायत देते नागरिक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में डीसी की ओर से शुरू किया गया वार्डवाइज खुला दरबार मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है। मंगलवार को वार्ड नंबर 19 से 21 के लिए लगाए गए खुले दरबार में न उपायुक्त प्रदीप कुमार पहुंचे और न ही अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा आए। दोपहर करीब 12 बजे नगराधीश सुरेश कुमार को शिकायतें सुनने के लिए भेजा गया। उनके आगे तीन वार्डों की सिर्फ 11 शिकायतें खुले दरबार में पहुंची।
विज्ञापन

खुले दरबार में जिंदगी संस्था ने नगराधीश के समक्ष शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक पर तुरंत नकेल कसने की मांग रखी। सीटीएम ने इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए बैठक में उपस्थित नगर परिषद के एमई सुमित चोपड़ा से कार्रवाई बारे पूछा तो जवाब में एमई ने बंदरों को पकड़ने के लिए बार-बार ई-टेंडर लगाए जाने पर किसी फर्म के आगे न आने की बात कही। इस पर नगराधीश ने तुरंत ऑफलाइन टेंडर लगाकर बंदर पकड़ने के निर्देश जारी किए, साथ ही एक सप्ताह में कार्रवाई का फीडबैक देने की बात भी कही।
स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने की मांग
खुला दरबार में नहर कॉलोनी में गीता धर्मशाला व ब्लू बर्ड स्कूल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था शुरू करने की मांग की। इसके अलावा सतीश कॉलोनी में जर्जर हो चुकी सरोज सांगा वाली गली का भी जल्द निर्माण करवाए जाने की मांग रखी। मातूराम कॉलोनी निवासी उमेद सिंह ने प्री असेसमेंट नोटिस में गलतियों को ठीक करने की मांग की। बीघड़ रोड निवासी देवकरण ने प्रॉपटी टैक्स दो बार जमा होने पर रिफंड करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुनी जाएगी वार्ड 22 से 24 की शिकायतें
खुला दरबार में बुधवार को वार्डं नंबर 22 से 24 की शिकायतें सुनी जाएंगी। इसमें मॉडल टाउन, ठाकर बस्ती, चार मरला कॉलोनी, गीता कॉलोनी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें