फतेहाबाद। शहर के एक कॉलोनी निवासी युवती ने एक युवक पर पति से तलाक करवाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। शहर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि वह शहर की एक कॉलोनी में पति के साथ वर्ष 2019 में किराये पर रहती थी। इस दौरान मकान मालिक का आरोपी बेटा घर आता और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था और बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि आरोपी के संबंध बनाने से वह गर्भवती हो गई। इस दौरान उसने आरोपी को कहा तो उसने कहा कि वह बच्चे को रख लेगा और शादी करेगा। आरोपी ने उसे तलाक देने के लिए कहा और उसने जनवरी 2024 को पति को तलाक दे दिया। आरोप है कि उसने जब आरोपी युवक को कहा कि अब तलाक हो गया और शादी कर ले तो उसने नहीं की और पता चला कि उसने कहीं और कर ली है। आरोप है कि वह दूसरी जगह रह रही है और आरोपी मई माह में उसके पास आया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।