फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियन की भाषा बनी पुलिस के लिए सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से जिला में हेरोइन की सप्लाई करने वाले पकड़े गए नाइजीरियन की भाषा पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सीआईए पुलिस आरोपी नाइजीरियन दिल्ली के लेबर चौक निवासी माइक से पूछताछ कर रही है लेकिन उसकी भाषा ढंग से समझ नहीं आ रही है। पुलिस बार-बार सवाल पूछ रही है, लेकिन वह अपनी भाषा में जवाब दे रहा है। इशारों से पुलिस समझने की कोशिश कर रही है। अभी तक ये ही सामने आया है कि वह जैम्स नाम के नाइजीरियन से लाता था और सप्लाई करता था। रिमांड पर लेने के बाद टीम मंगलवार को दिल्ली लेकर गई है और माइक को साथ लेकर जैम्स के ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन अभी तक आरोपी नाइजीरियन जैम्स काबू नहीं आया है। आरोपी माइक को पुलिस वीरवार को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

पहले दो बार पकड़े जा चुके हैं नाइजीरियन
हेरोइन तस्करी में पकड़े गए आरोपी तस्करों से पूछताछ में ये ही सामने आया है कि वह नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आए थे। लेकिन नाममात्र मामले हैं जिनमें नाइजीरियन पकड़े गए हैं। अभी तक इससे पहले दो नाइजीरियन पकड़े जा चुके हैं। जिसमें 2016 में तत्कालीन एएसपी गंगाराम पूनिया के नेतृत्व में टीम ने पकड़ा था, जिससे एएसपी ने खुद पूछताछ की थी और काफी खुलासे हुए थे। इसके बाद 2018 में सदर पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन आरोपी नाइजीरियन को पुलिस ने रिमांड पर नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें