फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरपंच पर हमला मामले में आरोपी काबू, चाकू व बाइक बरामद किया

Sat, 20 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। बैजलपुर गांव के सरपंच हेमंत सिंह पर हुए जानलेवा हमले में भूना पुलिस ने आरोपी ईश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामले में भी महिला जांच अधिकारी ममता देवी ने सोशल मीडिया पर बैजलपुर की महिला मुकेश दुआ पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भी आरोपी ईश्वर सिंह की गिरफ्तारी डाली है। घायल सरपंच हेमंत सिंह ने बताया कि यह हमला गांव की राजनीति के कारण हुआ। सरपंच पद से हारने के बाद प्रताप सिंह उनके साथ व्यक्तिगत रंजिश रखने लगे गया था। उनका आरोप है कि प्रताप सिंह ने आरोपी ईश्वर सिंह को जानलेवा हमला करने के लिए भेजा था। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस घटनाक्रम में षड्यंत्रकारी प्रताप सिंह को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि सरपंच पर हमला करने का मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में हिसार जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें