फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक लाख 10 हजार रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान के दौसा निवासी नितिन कुमार बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2,200 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि शिकायतकर्ता सतपाल सिंह, निवासी उदयपुर, तहसील टोहाना ने पांच अगस्त को शिकायत दी थी। सतपाल ने बताया कि उसके बेटे जगदीप सिंह (कनाडा निवासी) के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर 1,10,000 रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को उनके बेटे के रूप में प्रस्तुत कर कहा कि कनाडा में एजेंट को राशि जमा करनी है, अन्यथा उसका वीजा रद्द हो जाएगा।
इस पर सतपाल ने यह राशि बैंक ऑफ बड़ौदा, दौसा (राजस्थान) शाखा में जमा करवा दी। बाद में जब बेटे से संपर्क हुआ तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने साइबर पोर्टल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह ठगी नितिन कुमार बैरवा ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन फ्रॉड के दो आरोपी गिरफ्तार

रतिया। पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में पुन्हाना निवासी मोंटी और संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को सिकंदर के बेटे प्रदीप कुमार का मास्टर बताकर 5,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से ठग लिए। थाना शहर रतिया प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि 6 अक्तूबर को वार्ड एक निवासी सिकंदर ने इस बारे में शिकायत दी थी। सिकंदर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते में गलती से 25,000 रुपये आने की झूठी कहानी सुनाकर 5,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच करते हुए और साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें नूंह से गिरफ्तार कर लिया।
-
फेसबुक विज्ञापन फ्रॉड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद । थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में एक अन्य आरोपी कपिल निवासी बालसमंद, जिला हिसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5,000 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।



इससे पहले भी पुलिस इसी मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि यह कार्रवाई ज्योति निवासी मॉडल टाउन की शिकायत पर की गई है। ज्योति के अनुसार उसे मोबाइल फोन रिव्यू देने के बदले भुगतान का झांसा देकर उससे अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1,06,500 रुपये ठग लिए और बाद में ब्लॉक कर दिया। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें