फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेल प्रतियोगिता में दीपिका व अर्शदीप ने लगाई लंबी छलांग

Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागपुर। डीएवी स्कूल नागपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्कूल प्रबंधन - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रतिया। डीएवी स्कूल नागपुर में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर राकेश मेहता, प्रिंसिपल रंजू मेहता व कॉर्डिनेटर सलोनी ग्रोवर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका चांदनी ने किया। स्कूल के खेल कोच सुखचैन सिंह की देखरेख में आयोजित इस स्पोर्ट्स मीट में दौड़, रस्साकशी, लेमन रेस, बाधा दौड़, लंबी कूद, फ्रॉग रेस, रिले रेस, खो-खो, एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। शिक्षिका चांदनी ने बताया कि लड़कियों की 200 मीटर रेस में दीपिका, लड़कों में जगदीश, 400 मीटर दौड़ लड़कियों में दीपिका व लड़कों में जश्नदीप ने बाजी मारी।
इसी तर रिले रेस में अर्शदीप, लंबी कूद में लड़कियों में दीपिका व लड़कों में अर्शदीप, फ्रॉग रेस लड़कियों में भारती व लड़कों में सार्थक, गेद पकड़ने में लड़कियों में जैसमीन व लड़कों में सहज सिंह ने बाजी मारी। प्रिंसिपल रंजू मेहता ने प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें