फतेहाबाद पुलिस ने सिंगापुर भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी के आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी और उसकी पत्नी ने झांसा देकर यह रकम वसूली थी।
फतेहाबाद । इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद पुलिस ने सिंगापुर भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने के आरोपी गांव बनवाली सोतर निवासी, हाल आबाद गुरुनानकपुरा मोहल्ला (फतेहाबाद) साहिल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी संदीप सिंह ने फूलां निवासी अंकित ने फरवरी में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी साहिल व उसकी पत्नी गगन ने उसे सिंगापुर भेजने का झांसा दिया और किस्तों में करीब 5 लाख रुपये वसूल लिए। रकम नकद व यूपीआई के माध्यम से ली गई थी। संवाद