फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: नागपुर के मैरिज पैलेस में लगी आगे, शादी समारोह के दौरान मची भगदड़

Sun, 14 Jul 2024 05:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हादसे में लाखों का सामान जलने की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जान की हानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागपुर में मैरिज पैलेस में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव नागपुर में सरदूलगढ़ रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में विवाह कार्यक्रम के दौरान दोपहर के समय आग लग गई। आग लगने से पैलेस में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि आग से पैलेस का लाखों रुपये का सामान जल गया। गनीमत रही की आग और भगदड़ से कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी पवन व प्रदीप का सरदूलगढ़ रोड पर मैरिज पैलेस है। रविवार को यहां गांव मूसा ढाणी के गुलाब सिंह की बारात आई हुई थी। लड़की पक्ष के लोग भी मानसा से यहीं आए हुए थे।

विवाह समारोह बड़ी धूमधाम से चल रहा था कि दोपहर को अचानक पंखे में हुए शार्ट सर्किट से वहां लगे टैंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे पंडाल में फैल गई और उसकी लपटें नीचे गिरने लगी। जिससे पैलेस में  भगदड़ मच गई। आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 

जब तक आग बुझाने के प्रयास शुरू किया गए, तब तक पूरा टैंट जलकर राख हो चुका था। आग साथ लगते एक कमरे में पड़े बेड तक पहुंच गई। कपड़े जलने के कारण ऊपर से आग की लपटें नीचे गिर रही थी, जिस कारण कोई अंदर आग बुझाने के लिए जा तक नहीं सका। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्त से आग पर काबू पाया।

पैलेस में आग की सूचना मिलने पर आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए और बचाव कार्य में लग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद हॉल में मौजूद लोगों को बाहर लॉन में भेज दिया गया तथा बाद में बाहर ही टेंट लगवा कर विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। 
विज्ञापन


मौके पर नागपुर पुलिस भी पहुंची और आग लगने से संबंधी जानकारी ली। नागपुर चौकी इंचार्ज हंसराज ने बताया कि प्रदीप पैलेस में आग लगने की सूचना मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। शॉर्ट सर्किट के चलते पैलेस में आग लगी थी लेकिन किसी तरह का कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें