लघु सचिवालय की उपरी मंजिल पर बनाया मिटिंग हाल। संवाद
टोहाना। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठकों को सुविधाजनक बनाने के लिए लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर नया मीटिंग हॉल तैयार किया गया है। अब अधिकारी और कर्मचारी किसान विश्राम गृह नहीं जाएंगे। इस हॉल का उद्घाटन सोमवार, दो फरवरी को एसडीएम आकाश शर्मा करेंगे।
उद्घाटन के बाद अधिकारी और कर्मचारी यहां बैठकों का संचालन सुचारू रूप से कर सकेंगे। हॉल में एक बड़ी राउंड टेबल के चारों ओर 50 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कुर्सी के साथ माइक लगाया गया है, इससे उनकी आवाज अधिकारी तक स्पष्ट रूप से पहुंचे। ऑनलाइन बैठकों के लिए इंटरनेट कनेक्शन और एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं, ताकि वीडियो कॉन्फ्रेंस में कोई बाधा न आए।
-
पहले किसान विश्राम गृह में होती थी बैठक
इससे पहले बैठक के लिए अधिकारियों को बलियाला विश्राम गृह या किसान विश्राम गृह में बैठक करनी पड़ती थी। बलियाला विश्राम गृह की दूरी एसडीएम कार्यालय से काफी ज्यादा पड़ती थी जबकि किसान विश्राम गृह के हॉल में बैठक के दौरान आवाज गूंजने की समस्या रहती थी।
-प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक के लिए लघु सचिवालय परिसर में मीटिंग हॉल तैयार किया गया है जिसका उद्घाटन सोमवार को एसडीएम आकाश शर्मा करेंगे।
-विजय शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग टोहाना।