फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चंद्रावल माइनर में थैले से मिला पशु का कटा सिर, लोगों में रोष

Fri, 18 Sep 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। चंद्रावल माइनर पर मौके पर जांच करती हुई पुलिसकर्मीस्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
भूना। कुलां रोड से गुजरने वाली चंद्रावल माइनर में शुक्रवार दोपहर बाद प्लास्टिक के थैले से पशु का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। गोवंश का सिर होने की आशंका में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सिर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुबह माइनर बंद किए जाने के बाद पानी का स्तर कम हो गया था। दोपहर बाद राहगीरों ने माइनर में प्लास्टिक का थैला पड़ा देखा। कुछ कुत्ते थैले को नोच रहे थे। थैले से बदबू भी आ रही थी। शक होने पर कुछ लोग माइनर में उतरे और थैले को देखा।
थैला फटा हुआ था। इसके अंदर किसी पशु का कटा हुआ सिर दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सिर गोवंश का होने की आशंका जताई। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई।
विज्ञापन

हरविंद्र मेहता, अमरनाथ, अक्षय कुमार, दिशांत, संदीप कुमार, राजा राम और हरीश बागड़ी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सिर कब्जे में ले लिया।
थाना अध्यक्ष कंवर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सिर किसी जानवर का प्रतीत हो रहा है। पशु चिकित्सालय में जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सिर किस पशु का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें